हीरो मैक्सी (Hero Maxi) चलाओ, पेट्रोल का टेंशन भूल जाओ।
Hero हीरो और Ultra अल्ट्रा ने मिलकर एक स्कूटर तैयार किया है जिसे मैक्सी नाम दिया गया है। टू व्हीलर (Two Wheeler) के मार्केट में इन दिनों बाईक की मॉ़ग बढ़ती जा रही है जबकि स्कूटर के कारोबार में पहले के मुकाबले कुछ कमी आयी है। इसका कारण देखा जाए तो सबसे बड़ी परेशानी है स्कूटर में बाईक के मुकाबले माईलेज का कम होना। दूसरा बड़ा कारण है स्कूटर को अधिक रखरखाव की जरूरत होती है। इसके अलावा बाईक की सेल बढ़ने का एक और प्रमुख कारण है युवाओं को बाईक का डैशिंग लुक अकर्षित करता है। हीरो ने यू के (U.K) की अल्ट्रा मोटर कम्पनी जो (Electric Vehicle) तैयार करती है उसके साथ मिलकर बिजली से चलने वाली स्कूटर का निर्माण किया है। तो अब आप प्रेट्रोल की चिंता को भूल जाइए और स्कूटर खरीदने की तैयारी शुरू कर दीजिए। इस स्कूटर में और क्या है आइये इस पर गौर करते हैं।
हीरो और अल्ट्रा द्वारा तैयार किया गया यह स्कूटर विजली से चलने के कारण इको फ्रैन्डली है, आप इसे एक बार पूरी तरह चार्ज कर दें तो आदर्श स्थिति में 70 किलोमीटर तक जा सकते हैं। इस स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। लागत के अनुसार देखा जाय तो आप (Maxi) से 10 पैसे में एक किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं, यानी पेट्रोल से चलने वाली बाईक के मुकाबले इसकी सवारी सस्ती है।
मैक्सी (Maxi) का वजन 65 किलो है जिसपर आप अधिकतम 90 किलो वजन वहन कर सकते हैं। इस स्कूटर में 48V की सील्ड लीड एसिड आँपरेटिंग (48 V Sealed lead Acid Operating) बैट्री लगी हुई है। स्कूटर को एलॉय व्हील (Alloy Wheel) के साथ तैयार किया गया है, जिसका आकार 16" x 3" है।
मैक्सी स्कूटर (Maxi Scooter) के इंटरनल मैकेनिज्म के बाद इसके लुक पर भी एक नज़र डालते हैं। इस स्कूटर का पिछला हिस्सा बाईक की तरह दिखता और आगे में खूबसूरत हैड लाईट और लम्बा साईड लाईट इसे आकर्षक लुक प्रदान करता है। अभी यह स्कूटर रेड और ब्लू दो कलर में उपलब्ध है। 28,500 से इस स्कूटर की कीमत शुरू होती है।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें