:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | चक्करपहिया | ग्लोबल आंटोमोबाईल्स यू एफ ओ 0150 स्कूटर

ग्लोबल आंटोमोबाईल्स यू एफ ओ 0150 स्कूटर

Font size: Decrease font Enlarge font
image ग्लोबल आंटोमोबाईल्स यू एफ ओ 0150 स्कूटर

जॉन इब्राहिम ने धूम फिल्म में बाईक चलाकर युवाओं के दिल में बाईक के प्रति दिवानगी पैदा कर दी है. बाईक के प्रति दिवानगी के बावजूद स्कूटर की चाहत लोगों के दिलों में अभी भी बनी हुई है।

आज नये रंग रूप के साथ स्कूटर मोटरसाईकल को चुनौती दे रही है। युवाओं को स्कूटर का नया  रंग रूप पंसद आने लगा है और वे बड़े ही चाव से स्कूटर की सवारी कर रहे हैं। स्कूटर के अस्तित्व को बनाये रखने में युवतियों का भी पूरा योगदान है, युवतियां मोटरसाईकल की जगह स्कूटर चलाना पसंद करती हैं। अगर आप स्कूटर के शौकीन हैं तो हीरो होन्डा (Hero Honda), काइनेटिक(Kinetic) के साथ ग्लोबल आंटोमोबाईल्स (Global Automobiles) का यू एफ ओ (UFO 0150  scooter ) स्कूटर भी आपका इंतजार कर रहा है। 

कम्प्यूटर बनाने वाली कम्पनी जेनिटिस (Xenitis) जिसने ग्लोबल आँटोमोबाईल्स (Global Automobiles) के नाम से आटोमोबाईल्स की दुनियां में अपने कदम जमाये हैं उन्होंने Rock 100 और Xpression Plus नामक मोटरसाईकल के बाद स्कूटर बाज़ार में तहलका मचाने का इरादा किया है जिसका परिणाम है यू एफ ओ (UFO 0150) स्कूटर।

यू एफ ओ (UFO 0150) स्कूटर शहरी युवाओं और युवतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह स्कूटर दिखने में बहुत ही आकर्षक है। स्कूटर का चेचिस धातु का बना है और आगे व पीछे के हिस्से को आकार देने के लिए ए बी एस का प्रयोग किया गया है। यू एफ ओ (UFO 0150) स्कूटर अभी लाल, पीला, काला और सिल्वर यानी चार रंग में उपलब्ध है।

ग्लोबल आँटोमोबाईल्स (Global Automobiles) द्वारा तैयार किये गये यू एफ ओ (UFO 0150 Scooter) स्कूटर के तकनीकी पहलूओं पर चलिए जरा हम आप गौर फरमाते हैं। 4स्ट्रोक वाली इस स्कूटर में 150 सी सी इंजन है, जिससे आप इसके इंजन पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। इस स्कूटर को आप दो तरीके से चालू कर सकते हैं, तो बताईये आप कीक मारना पसंद करेंगे या सेल्फ स्टार्ट करेंगे। इस स्कूटर में आगे और पीछे के पहियों में एलॉय व्हील लगाया गया है।

UFO 0150 की सवारी करने के लिए आपको  34,990 रूपये खर्च करने होंगे।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
0